दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़े स्टॉक मार्केट फ्रॉड के दो बड़े खिलाड़ी, जानें कैसे लगाते थे चूना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपनी बैंक अकाउंट्स साइबर ठगों को दे रखे थे। इन अकाउंट्स से ठगों ने पीड़ितों से वसूली गई रकम को इधर-उधर घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग की।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोड़ों के स्टॉक मार्केट फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की इस कार्रवाई से उन गिरोहों पर बड़ी चोट मानी जा रही है जो नकली आईपीओ और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपनी बैंक अकाउंट्स साइबर ठगों को दे रखे थे। इन अकाउंट्स से ठगों ने पीड़ितों से वसूली गई रकम को इधर-उधर घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग की।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पकड़े स्टॉक मार्केट फ्रॉड के दो बड़े खिलाड़ी, जानें कैसे लगाते थे चूना

किस तरह हुआ था खेल?

ठग सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर लोगों से संपर्क करते थे। उन्हें नकली ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता और फिर "आईपीओ फंडिंग" या "हाई रिटर्न स्कीम" में पैसा लगाने का झांसा दिया जाता। जब निवेशक पैसा वापस मांगते तो उन्हें धमकाया जाता या तरह-तरह के बहाने बनाए जाते।

End of Feed