दिल्ली के लोगों के पास समय बिताने के लिए होंगी 6 और जगहें, यमुना किनारे बनेंगे शानदार पार्क और कैफे

दिल्ली के लोगों के पास समय बिताने के लिए 6 नए सार्वजनिक स्थान जल्द ही मिलने वाले हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण वजीराबाद बैराज से ओखला बैराज तक 22 किमी के एरिया को विकसित कर रहा है। जिसके तहत 2-3 साल में 6 और सार्वजनिक स्थान बनने की उम्मीद है।

दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें 6 और नए सार्वजनिक स्थान मिलने वाले हैं। जहां पर वे अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय बिता सकेंगे। पिछले 2 सालों में दिल्ली को 5 नए सार्वजनिक स्थान मिले हैं। ये सभी स्थान यमुना के किनारे स्थित है। इनमें नए बने घाट, पार्क, कैफे और पैदल चलने के रास्ते शामिल हैं।

park

सांकेतिक फोटो

वजीराबाद और ओखला बैराज के बीच पुनर्विकास

सूत्रों के अनुसार दिल्ली विकास प्राधिकरण वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज के बीच 22 किलोमीटर लंबे क्षेत्र को पुनर्विकसित कर रहा है। इस योजना के तहत अगले दो से तीन साल में कम से कम छह नए सार्वजनिक स्थान बनाए जाने की उम्मीद है। पुनर्विकसित किए जाने वाले क्षेत्र के तहत कुल 1.660 हेक्टेयर भूमि आती है। जिसमें से अब तक 740 हेक्टेयर में कई जगहों को विकसित किया जा चुका है। इनमें असिता पूर्व और पश्चिम, कालिंदी अविरल, बांसेरा पार्क, वासुदेव घाट, अमृत जैव विविधता पार्क और राजघाट के पास यमुना वाटिका शामिल हैं।

End of Feed