सावधान दिल्लीवासियों! फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, राजधानी पर 'बाढ़ का संकट'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2023, 11:10 PM IST

Yamuna River Water Level In Delhi: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। दिल्लीवासियों पर एक बार फिर बाढ़ का संकट बढ़ गया है। इसे लेकर अधिकारियों का क्या कहना है आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Delhi Yamuna News: दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ के आसार नजर आ रहे हैं। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली में यमुना नदी फिर उफान पर है। पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही दिल्लीवासियों के दिल की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं। दिल्ली जल आयोग की वेबसाइट पर जल स्तर की जानकारी साझा की गई है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़नी लाजमी है।

Yamuna River

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा।

रात 10 बजे 205.39 हुआ यमुना का जलस्तर

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढञ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के मुताबिक रात 10 बजे यमुना का जलस्तर 205.39 मीटर हो गया है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 है। बता दें, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली वालों की परेशानी फिर बढ़ सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो लगी भीषण बारिश के चलते दिल्ली में ऐसे हालात हो रहे हैं। आपको बताते हैं कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

End of Feed