Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बदली मौसम की चाल, फिर महसूस होने लगी ठिठुरन, दोपहर में धूप खिलने से गर्मी का एहसास

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तेज हवाओं और एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिनों तेज धूप खिलने और ठंड के कम होने से लगा था कि अब सर्दियों की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर यू-टर्न मारते हुए दिल्ली में सर्दी ने वापसी की है। यहां फिर लोगों को ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। विदाई की ओर आगे बढ़ रही दिल्ली की सर्दी ने अपना इरादा बदल लिया है। हालांकि अभी भी दिल्ली में तेज धूप खिल रही है, जिससे दोपहर में एक समय के बाद गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल -

delhi weather.

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह के दौरान कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगेगा और कोहरा भी छट जाएगा। इस बीच तेज हवाओं के चलते शहर के तापमान में कमी आई है। लोगों को सुबह और रात के दौरान ठंड से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। इस दौरान बिना गर्म कपड़ों की लेयर्स के बाहर नहीं निकला जा सकता है। वहीं धूप खिलने के बाद जैकेट पहनने पर गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

End of Feed