Delhi Weather: लू से मिली राहत, मौसम विभाग ने हटाया अलर्ट, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्लीवालों के लिए मौसम में कुछ राहत की उम्मीद है। लू का अलर्ट अब नहीं है और थोड़े बादलों के साथ हवा चलने वाली है। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक के लिए कोई अलर्ट नहीं दिया है। हवा चलने की वजह से मौसम में कुछ गिरावट भी देखी जा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली के के मौसम का पूर्वानुमान।

Delhi Weather Today: देश भर से मौसम की मिलीजुली खबर आ रही है, कहीं बारिश तो कहीं धूप। ऐसे में दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग ने आज के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। आज गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज लू से राहत मिलेगी, इसको लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

delhi weather today.

आज का मौसम

दिल्ली में आज आसमान में कुछ बादल नजर आ सकते हैं और आज हवा की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। शाम तक कुछ हवा में उमस भी बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कल ही हीटवेव का अलर्ट हटा लिया था। तीन दिन की भीषण गर्मी का सामना करने के बाद ये मौसम में अच्छी करवट ली है। ऐसा अनुमान है कि हवाओं का दौर 20 अप्रैल तक जारी रहेगा, इससे रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

End of Feed