Delhi Rain: दिल्ली में बदला मौसम का मूड, बारिश से हुई सुबह की शुरुआत; सीजन में पहली बार हल्की ठंड का एहसास!

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। मंगलवार तड़के भी राजधानी के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। बारिश के कारण रात में हल्की ठंड का एहसास भी हुआ।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-October-2025: दिल्लीवालों की सुबह आज बारिश के साथ हुई। मंगलवार तड़के राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज हुई। इस दौरान कहीं गरज के साथ छींटे पड़े, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस बारिश को बिजली की चमक और तेज हवाओं का भी साथ मिला। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे के बीच रही। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। रात में हल्की ठंड के एहसास ने लोगों के एसी-कूलर बंदा करा दिए। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में इन दिनों हो रही बारिश के साथ ही जल्द ही गुलाबी ठंड का एहसास भी होने लगेगा। आइए जानते हैं कि आज दिनभर दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा?

Delhi Rain - ANI

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश (ANI)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आज तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज सुबह 8 बजे तक दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में अभी येलो अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

End of Feed