Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश, दो दिन जारी रहेगा बरसात का मौसम; छाता-रेनकोट रखें तैयार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। कल भी दिल्ली में बारिश का मौसम बरकरार रहने का अनुमान है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार तड़के राजधानी के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में भी कई इलाकों में बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। पिछले कई दिनों से जारी गर्मी के मौसम में राहत महसूस हो रही है। राजधानी के लोग आज छाता-रेनकोट लेकर बाहर निकले, क्योंकि आज दिन में भी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

Delhi weather today

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट (PTI)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने वाला हैं। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

End of Feed