Delhi Weather: दिल्ली में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। कड़ाके की ठंड में भारत की सांस्कृतिक, विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। कंपकपा देने वाली इस ठंड में जहां कई लोग परेड में शामिल होने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचने की तैयारी में है तो वहीं कई लोग हीटर के आगे बैठकर समारोह का लाइव प्रसारण टीवी पर देखेंगे। पिछले कई दिनों से दिल्ली में शीतलहर चल रही है, धूप कभी नसीब होती है को कभी नहीं। वहीं कोहरे ने भी लोगों की हालत खराब कर रखी है।
घने कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस परेड में वायु सेना के करतब को देखने थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आइए आपको बताएं गणतंत्र दिवस पर आज का पूरा दिन कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर क्या बताया है?
गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम के हाल की बात करें तो IMD के अनुसार, आज शहर में घना कोहरा छाया रहेगा। इस कारण विजिबिलिटी भी बहुत प्रभावित होगी। ऐसे में परेड पर भी इसका प्रभाव दिखाई देगा। समारोह में शामिल होने वाले लोग हो या घर बैठे टीवी प्रसारण देखने वाले, सबको कोहरे का असर दिखेगा। लेकिन मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी की 10 बजे बाद कोहरे में कमी आनी शुरू हो जाएगी और विजिबिलिटी भी बढ़ेगी।
परेड के दौरान कोहरा करेगा परेशान
मौसम विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक कोहरे के कारण विजिबिलिटी 400 मीटर तक हो सकती है। वहीं 10:30 बजे तक में विजिबिलिटी बढ़कर 1500 मीटर तक हो जाएगी। मौसम विभाग ने दिल्ली के तापमान के बारे में बात करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 7 डिग्री तक जा सकता है। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ इलाकों में कोल्ड डे की आशंका भी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
