दिल्ली

Delhi Weather News: दिल्ली में आज कई इलाकों में हुई बारिश, जानिए शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 27, 2023, 11:50 PM IST

Delhi Weather News: दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शहर के पूर्वी, मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में वर्षा हुई।

Image

दिल्ली में बारिश

Photo : PTI

Delhi Weather News: गुरुवार शाम को दिल्ली एनसीआर में भयंकर धूल भरी आंधी आई। आंधी के बाद कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। जिसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गर्मी से राहत

दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शहर के पूर्वी, मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों समेत कई इलाकों में वर्षा हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत और 27 फीसदी के बीच रही।

शुक्रवार को मौसम का हाल

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 व 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हवा की स्थिति

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे ‘खराब’ (215) श्रेणी में दर्ज किया गया।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article