Delhi Vidhan Sabha Chunav Parinam 2025, Rajinder Nagar Seat AAP Candidate Durgesh Pathak Result Updates: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य होने के साथ ही नेशनल एग्जक्यूटिव इनचार्ज भी हैं। साल 2022 में हुए उपचुनाव में उन्होंने दिल्ली की राजिन्दर नगर सीट से जीत दर्ज की थी। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भी उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया। दुर्गेश पाठक पर लगातार चौथी बार राजिन्दर नगर सीट AAP की झोली में डालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार उमंग बजाज से हार गए। उमंग बजाज ने दुर्गेश पाठक को 1551 वोटों से हराया।
हार गए दुर्गेश पाठक
दुर्गेश पाठक ने साल 2013 में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की बागडोर संभाली थी। उस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर सभी को चौंका दिया था। लेकिन ऐसा कारनामा वह अपने लिए नहीं कर पाए।
इससे पहले साल 2015 में विजेंदर गर्ग विजय ने यहां से आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़कर सीट जीती थी। साल 2020 में राघव चड्ढा ने इस सीट पर जीत दर्ज की और फिर राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा में अपना प्रतिनिधि भेजा तो 2022 के उपचुनाव में दुर्गेश पाठक यहां से चुनाव जीते। राजिंदर नगर सीट पूर्व में भाजपा का गढ़ रही है। यहां से साल 1993, 1998 और 2003 में भाजपा नेता पूरन चंद योगी ने लगातार चुनाव जीता। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता रमाकांत गोस्वामी ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 2013 में आरपी सिंह ने एक बार फिर यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी। हालांकि, इसके बाद लगातार दो विधानसभा चुनाव और एक उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ही यहां से चुनाव जीतती रही थी।
राजिंदर नगर विधानसभा चुनाव परिणाम का ताजा अपडेट
- राजिंदर नगर की सीट पर सभी 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा उम्मीदवार उमंग बजाज को जीत मिली है, जबकि AAP के दुर्गेश पाठक को 1551 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
- 12 राउंड की गिनती के बाद उमंग बजाज को 1680 वोटों से बढ़त, दुर्गेश पाठक अब भी पिछड़े।
- 10 राउंड की गिनती के बाद दुर्गेश पाठक एक बार फिर 704 वोटों से पिछड़े, बाजपा के उमंग बजाज को बढ़त
- 13 में से 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और AAP के दुर्गेश पाठक को 1700 से अधिक वोटों की बढ़त
- राजिंदर नगर में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक करीब 800 वोट से आगे।
- मतगणना शुरू हुए लगभग दो घंटे हो गए हैं और आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक अब भी लगातार पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के उम्मीदवार उमंग बजाज आगे चल रहे हैं।
- पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, EVM खुलने शुरू और अब तेजी से आएंगे रुझान
- शुरुआती रुझानों में दुर्गेश पाठक भाजपा के उमंग बजाज से पिछड़े
- आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वह अपने जीते हुए उम्मीदवारों को पंजाब लेकर जाएगी, ताकि खरीद-फरोख्त न हो सके
- मतगणना शुरू, कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे
- कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
- एग्जिट पोल्स के अनुसार दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर सीट से हार सकते हैं
उम्मीदवारों की लिस्ट
AAP - दुर्गेश पाठक
BJP - उमंग बजाज
कांग्रेस - विनीत यादव
राजिंदर नगर विधानसभा सीट, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस जगह का नाम भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर रखा गया था। सेंट्रल दिल्ली का यह हिस्सा एक आवासीय क्षेत्र है और कई हस्तियां यहां जुड़ी रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
