दिल्ली

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली के दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को ओवैसी की पार्टी विधानसभा चुनाव में दे सकती है टिकट

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: ओवैसी की पार्टी AIMIM दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख पठान जो जेल में बंद है उसको टिकट दे सकती है।

Image

शाहरुख पठान वही शख्स है जिसने दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तान दी थी

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जारी गहमा गहमी के बीच खबर आ रही है कि ओवैसी की पार्टी दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान को विधानसभा का टिकट दे सकती है। एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमाई ने दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की है।

शोएब जमई ने एक्स पर लिखा, 'पिछले दिनों जेल में बंद शाहरुख पठान के घर पर उनकी मां से मेरी मुलाकात हुई। दिल्ली मजलिस (AIMIM) का एक डेलिगेशन उनके परिवार से मुलाकात करके उनके हालात और कानूनी सहायता के सिलसिले में बातचीत की है।'

शाहरुख पठान अभी जेल में बंद है

शाहरुख पठान वही शख्स है जिसने दिल्ली दंगों के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तान दी थी, गौर हो कि दिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान फिलहाल जेल में हैं, अगर उसे AIMIM की तरफ से टिकट मिलता है तो वह जेल में रहते हुए ही इस चुनाव लड़ सकता है वहीं शाहरुख पिछले साल अक्टूबर में जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस हेड-कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तानी थी

शाहरुख पठान दिल्ली हिंसा के दौरान हेड-कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने और रोहित शुक्ला नामक व्यक्ति की हत्या की कोशिश के दो मामलों में आरोपी है वह अभी तिहाड़ जेल में बंद है। गौरतलब है कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थकों और विरोधियों के बीच फरवरी 20 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़क उठे थे जिनमें कई लोगों की जान गई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article