दिल्ली

Delhi Vidhan Sabha Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BSP के सभी 70 सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना

Delhi Chunav 2025: बसपा ने दिल्ली में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। बसपा को 0.71 प्रतिशत मत मिले थे।पार्टी ने 2015, 2013 और 2008 में भी राजधानी की सभी 70 सीट पर चुनाव लड़ा था।

Image

दिल्ली में BSP के सभी 70 सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: बहुजन समाज पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीट पर चुनाव लड़ सकती है तथा उम्मीदवारों की पहली सूची जनवरी के मध्य तक जारी होने की संभावना है।पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि शहर को पांच जोन में बांटा गया है और सभी जोन में उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया जारी है।उन्होंने कहा कि फरवरी में प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव 'दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण' दोनों हैं।

पदाधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक जोन में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।उन्होंने कहा, 'ये समन्वयक अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देंगे और उन्हें बहनजी (बसपा प्रमुख मायावती) को भेजेंगे। उम्मीदवारों के संबंध में अंतिम निर्णय इन सिफारिशों के आधार पर किया जायेगा।'

उम्मीदवारों की सूची 15 जनवरी तक तय होने की उम्मीद है।बसपा पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल जमीनी स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें हो रही हैं, जिनमें मुख्य मुद्दों और एजेंडों पर चर्चा की जा रही है तथा इन चर्चाओं के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार अभियान पांच जनवरी से शुरू होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article