Yogi Adityanath in Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है, दिल्ली के मंगोलपुरी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर प्रहार किए, उन्होंने कहा कि केजरीवाल
दिल्ली के मंगोलपुरी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया
जनता को धोखा दे रहे हैं और आप सरकार आराजकता का पर्याय है।
सीएम योगी बोले- आज मुझे इस क्षेत्र में आ कर आपका दर्शन कर आनंद अनुभूति हो रही है , कल मैं प्रयागराज की पावन धरती से आज में आपके समक्ष आया हूं, प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, 16 दिन में 18 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी के संगम में स्नान किए है। नए भारत का दर्शन हो रहा है यह सौभाग्य केवल PM मोदी के कारण सम्भव हो पाया है।
2025 का जनवरी माह भव्य महाकुंभ
2025 का जनवरी माह भव्य महाकुंभ, 2024 का जनवरी माह एक भव्य अयोध्या राम मंदिर के लिए जाना जाता है, कहा कि एक तरफ आगे भारत बढ़ रहा है तो दूसरी ओर दिल्ली के अंदर यहां पर जो राज्य सरकार 10 साल से चल रही है केवल अराजकता का पर्याय बन गई है इनके नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, यह नया भारत है मजबूती के साथ बिना रुके बिना थके आगे बढ़ रहा है।
'क्या ऐसी सड़कें दिल्ली की होनी चाहिए थीं?'
सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद से मैं आपके पास रोड से आ रहा था लेकिन सड़कें इतनी खराब है क्या ऐसी सड़कें दिल्ली की होनी चाहिए थी? दिल्ली में सड़कों पर नाला बह रहा है, यमुना जैसी पावन नदी से बदबू आ रही थी जब मैं आपके पास आ रहा था तो, इस नरक से उबरने का एक रास्ता है मोदी जी की डबल इंजन सरकार है, बुनियादी सुविधाओं से आम आदमी पार्टी की सरकार ने वंचित कर रखा है।
'किसी को जबदस्ती डुबकी के लिए नहीं बोल सकते हैं'
सीएम योगी बोले-मैंने 22 तारीख को अरविंद केजरीवाल को कहा था हमने प्रयागराज के पावन धरती में जा कर गंगा में डुबकी लगाई क्या आपने यमुना में डुबकी लगाई लेकिन हम किसी को जबदस्ती डुबकी के लिए नहीं बोल सकते हैं, एक बार आइए और उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे बढ़ गया है देखिए एक बार यूपी के अटल योजना के स्कूल को देखिए वहां कैसी व्यवस्था है।
'श्रमिकों के पैसों का बंदरबांट किया है'
सीएम योगी ने कहा कि आपके लोगों ने आपकी पार्टी ने श्रमिकों के पैसों का उपयोग करके श्रमिकों के पैसों का बंदरबांट किया है आपने देखा होगा इन्होंने आधार बनाने की मशीन अपने नेताओं को दे रखा है, इन्होंने बांग्लादेशी रोहंगिया के लोगों का आधार बनाया है, इन्होंने बांग्लादेशी रोहंगिया को दिल्ली में बसा कर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया है।
आप अयोध्या ओर प्रयागराज को देख रहे है क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है
सीएम योगी बोले कि आप अयोध्या ओर प्रयागराज को देख रहे है क्योंकि वहां डबल इंजन की सरकार है हमने अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया दिल्ली में विकास नहीं हुआ तभी लोग गाजियाबाद और नोएडा बसने जा रहे हैं, जो अन्ना हजारे को धोखा दे सकता हो, जिसके नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं इनपर भरोसा करने के जरूरत नहीं है, जो पार्टी भ्रष्टाचार और अपराध में धंसी हो उसमें विश्वास करने वाला नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
