दिल्ली

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025, AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025, आप दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 उम्मीदवारों की सूची, AAP Candidates Full List For Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। यहां देखें AAP के सभी 70 सीटों पर 70 उम्मीदवारों के नाम

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Photo : Times Now Digital

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 AAP Candidates List: दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार 15 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। इसके साथ ही AAP ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। चौथी लिस्ट में 38 नामों की घोषणा की गई। इसी लिस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi CM Atishi) के साथ ही AAP सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का नाम भी है। सभी 70 सीटों और उनके उम्मीदवारों की लिस्ट यहां नीचे दी गई है।

AAP सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार साल 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 और 2020 विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल ने यहां से जीत दर्ज करके जीत की हैट्रिक लगाई थी। इससे पहले 2008 में शीला दीक्षित ने यहां से जीत दर्ज की थी। 1998 और 2003 में भी शीला दीक्षित यहां से चुनाव जीती थीं, लेकिन तब इस सीट का नाम गोल मार्केट विधानसभा सीट था।

सत्येंद्र जैन भी इस लिस्ट में

दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी को पार्टी ने कालकाजी से अपना उम्मीदवार बनाया है। आतिशी ने विधानसभा चुनाव 2020 में भी इसी सीट पर जीत दर्ज की थी। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में AAP के ही अवतार सिंह ने यहां से पार्टी को जीत दिलाई थी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) को एक बार फिर उनकी बाबरपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) एक बार फिर ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से ताल ठोंक रहे हैं। इस लिस्ट में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) का भी नाम है और उन्हें शकूर बस्ती से ही चुनावी मैदान में उतारा गया है, जहां से वह चुनाव जीतते रहे हैं।

AAP की चार लिस्ट

AAP ने पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। दूसरी में पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की। तीसरी में लिस्ट में सिर्फ एक नाम घोषित किया, जबकि चौथी और आखिरी लिस्ट में 38 प्रत्याशी घोषित किए। पहली दो लिस्ट में ज्यादातर नए चेहरों को मौका दिया गया था। इन दोनों लिस्ट में कुछ ऐसे चेहरे भी थे, जो कांग्रेस या भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। तीसरी लिस्ट में नजफगढ़ का प्रत्याशी घोषित किया, यहां से पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने पिछला चुनाव जीता था। लेकिन हाल ही में वह AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

ये है पूरी लिस्ट

क्रं. संख्याविधानसभा क्षेत्र का नामAAP उम्मीदवार
1अंबेडकर नगरअजय दत्त
2आदर्श नगरमुकेश गोयल
3आरके पुरमप्रमिला टोकस
4उत्तम नगरपोश बाल्यान
5ओखलाअमानातुल्ला खान
6करावल नगरमनोज त्यागी
7करोल बागविशेष रवि
8कस्तुरबा नगररमेश पहलवान
9कालकाजीआतिशी
10किराड़ीअनिल झा
11कृष्णा नगरविकास बग्गा
12कोंडलीकुलदीप कुमार
13गांधी नगरनवीन चौधरी (दीपू)
14गोकुलपुरसुरेंद्र कुमार
15ग्रेटर कैलाशसौरभ भारद्वाज
16घोंडागौरव शर्मा को
17चांदनी चौकपुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
18छतरपुरब्रह्म सिंह तंवर
19जंगपुरामनीष सिसौदिया
20जनकपुरीप्रवीण कुमार
21तिमारपुरसुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
22तिलक नगरजरनैल सिंह
23तुगलकाबादसही राम
24त्रिनगरप्रीति तोमर
25त्रिलोकपुरीअंजना पारचा
26दिल्ली कैंटवीरेंद्र सिंह काडियान
27देवलीप्रेम कुमार चौहान
28द्वारकाविनय मिश्रा
29नई दिल्लीअरविंद केजरीवाल
30नजफगढ़तरुण यादव
31नरेलादिनेश भारद्वाज
32नांगलोई जाटरघुविंदर शौकीन
33पटपड़गंजअवध ओझा
34पटेल नगरप्रवेश रतन
35पालमजोगिंदर सोलंकी
36बदरपुरराम सिंह
37बल्लीमारनइमरान हुसैन
38बवानाजय भगवान
39बादलीअजेश यादव
40बाबरपुरगोपाल राय
41बिजवासनसुरेंद्र भारद्वाज
42बुराड़ीसंजीव झा
43मंगोलपुरीराकेश जाटव धर्मरक्षक
44मटियालासोमेश शौकीन
45मटियाला महलशोएब इकबाल
46महरौलीनरेश यादव
47मादीपुरराखी बिड़लान
48मालवीय नगरसोमनाथ भारती
49मुंडकाजसबीर कराला
50मुस्तफाबादआदिल अहमद खान
51मॉडल टाउनअकिलेश पति त्रिपाठी
52मोती नगरशिव चरण गोयल
53राजेंद्र नगरदुर्गेश पाठक
54राजौरी गार्डनधनवती चंदेला
55रिठालामोहिंदर गोयल
56रोहतास नगरसरिता सिंह
57रोहिणीप्रदीप मित्तल
58लक्ष्मी नगरबीबी त्यागी
59वजीरपुरराजेश गुप्ता
60विकासपुरीमहिंदर यादव
61विश्वास नगरदीपक सिंघला
62शकुर बस्तीसत्येंद्र जैन
63शालीमार बागबंदना कुमारी
64शाहदरापदमश्री जितेंदर सिंह शंटी
65संगम विहारदिनेश मोहनिया
66सदर बाजारसोम दत्त
67सीमापुरीवीर सिंह धींगान
68सीलमपुरजुबैर चौधरी
69सुल्तानपुर माजरामुकेश कुमार अहलावत
70हरि नगरराज कुमारी ढिल्लों
दिल्ली में अभी विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा नहीं हुई है। जैसे ही यह घोषणा होगी, इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article