AAP protest against BJP: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ आज 'आप' पार्टी बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाली है। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर हल्ला बोलने वाले हैं। जिसके चलते दिल्ली में कई जगहों पर भीषण जाम लगने की संभावना है। जिसके कारण आज लोगों को इन सड़कों से गुजरने में परेशानी हो सकती है। आज सेंट्रल दिल्ली और आसपास के रास्तों पर भीषण जाम लग सकता है। इस कारण इन रास्तों से निकलने से आज बचें। हालांकि इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है।
'आप' कार्यकर्ता आज करेंगे विरोध प्रदर्शन (फोटो साभार - ट्विटर)
'आप' ने किया विरोध प्रदर्शन का आह्वान
दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिल्ली इकाई संयोजक गोपाल राय ने आज भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।उन्होंने कहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही की घोषणा है। गोपाल राय ने कहा कि आज सुबह दस बजे वे लोग 'आप' पार्टी के कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे। जिसके बाद भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने देशवासियों से भी अपील करते हुए कहा है कि वे इस तानाशाही के खिलाफ देशभर में भाजपा कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करें।
इंडिया गठबंधन को किया आमंत्रित
आज दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में 'आप' पार्टी ने इंडिया गठबंधन को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस संबंध में गोपाल राय ने कहा है कि यह एक खुला प्रदर्शन है और जो भी तानाशाही के खिलाफ है उन सभी लोगों का इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए स्वागत हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा है कि इंडिया ब्लॉक के सदस्यों से समर्थन का कांग्रेस ने आश्वासन दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
