Delhi Traffic Advisory: रविदास जयंती पर आज धर्मसभा का आयोजन, लाल किले के पास बंद रहेंगे ये रास्तें, बाहर जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में आज गुरु रविदास के 648वें जन्मोत्सव के अवसर पर लाल किले के 15 अगस्त पार्क में धर्मसभा का आयोजन है। जिसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार आज लाल किले के आसपास कई रास्ते बंद रहेंगे।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज गुरु रविदास के 648वें जन्मोत्सव के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बुधवार दोपहर 12 बजे लाल किले में स्थित 15 अगस्त पार्क में धर्म सभा अयोजित की जाएगी। जिसके बाद लाल किले के आसपास वाले इलाकों में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के कुछ रास्तें प्रभावित होने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैक्लपिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Traffic Police

सांकेतिक फोटो

आज ये रास्ते रहेंगे प्रभावित

यातायात पुलिस के मुताबिक दिल्ली में सुबह 11 बजे के बाद लाल किले के आसपास कुछ रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इन रास्तों में नेताजी सुभाष मार्ग, चर्च मिशन रोड, एसपीएम मार्ग, रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, खारी बावली मार्ग, ईस्ट पार्क रोड, गुरु रविदास रोड और आर्य समाज मार्ग शामिल है। वाहन चालकों से आज इन रास्तों से बचने की अपील की गई है। इसकी जगह वे वैक्लपिक मार्गों के जरिए अपने गंतव्य पर जा सकते हैं।

End of Feed