दिल्लीवाले ध्यान दें... आज बंद रहेंगे कई रास्तें, इन सड़कों पर पार्किंग भी बैन; पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली यातायात पुलिस ने आपातकालीन परिस्थितियों के कारण मंगलवार को दो घंटे के लिए कई रास्तों पर ट्रैफिक पर बैन लगाया है। इस दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। साथ ही कई सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज कई रास्ते दो घंटे के लिए बंद रहने वाले हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईटीओ, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान कई सड़कों पर वाहनों की पार्किंग भी बैन रहेगी। लोगों को यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

traffic

सांकेतिक फोटो (istock)

दिल्ली में आज इन रास्तों पर ट्रैफिक बैन

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई रास्ते यातायात के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को किसी परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार आज आईटीओ, डब्ल्यू पॉइंट, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट क्रॉसिंग, शांति वन क्रॉसिंग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाईपास, एमजीएम-प्रगति मैदान सुरंग से शांति वन चौक, विकास मार्ग एवं आईपी मार्ग और इनके आस-पास के रास्तों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन रहेगा।

End of Feed