दिल्ली

दिल्ली के इन रास्तों पर वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ लें रविवार की ट्रैफिक एडवाइजरी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 14, 2023, 11:23 PM IST

Delhi Traffic Advisory : आईसीसी विश्व कप में इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान का मुकाबला रविवार को राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। जिसे लेकर यातायात में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। स्टेडियम के आसपास वाले रास्तों से गुजरने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

Image

रविवार के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। (File Photo)

Delhi News: आईसीसी विश्व कप में रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होना है। जिसके चलते स्टेडियम के आसपास दोपहर और रात के वक्त यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मैच के दौरान लोगों को स्टेडियम के आसपास वाले रास्तों की जगह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

यातायात को लेकर जारी की गई है एडवाइजरी

दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) के मुताबिक 15 अक्टूबर, 2023 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट मैच के चलते स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक में कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरुनानक चौक से असफ अली रोड तक सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रहेगा। वाहन चालकों को पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक स्टेडियम से दूर रहने की सलाह दी है।

इस दौरान कमला मार्केट से राजघाट, राजघाट से जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट, असफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक, यातायात प्रभावित रहेगा। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने ये भी बताया है कि वाहनों की पार्किंग बदादुरशाह जफर मार्ग पर नहीं होगी। क्रेन की मदद से यहां खड़ी गाड़ियों को उठा लिया जाएगा। लोगों को जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी है।

स्टेडियम में किन गेटों से प्रवेश के लिए कौन सा मार्ग?

गेट संख्या 1 से 7 तक के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग से मिलेगा प्रवेश।

गेट संख्या 8 से 15 तक के लिए अंबेडकर बस टर्मिनल के आगे से मिलेगा प्रवेश।

गेट संख्या 16 से 18 तक जाने के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से मिलेगा प्रवेश।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article