आज दिल्ली बंद! पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में व्यापारी संगठन करेंगे प्रदर्शन, इन बाजारों का रहेगा शटर डाउन

Delhi Bazar Bandh: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारी संगठनों ने दिल्ली बाजार बंद का आह्वान किया है। आज दिल्ली के 700 से अधिक बाजार बंद रहेंगे। जिसमें कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, दरियागंज जैसे राजधानी के प्रमुख बाजार शामिल हैं।

Delhi Bandh Today: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हर वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त है। इस हमले के विरोध में दिल्ली के संगठनों ने आज दिल्ली बंद का आह्वान किया है। शुक्रवार को कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार समेत राजधानी के 700 से ज्यादा बाजार बंद रहने वाले हैं। इस हमले से आक्रोशित दिल्ली के व्यापारी आज कई बाजारों में विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। हालांकि बाजार बंदी के दौरान दवा, सब्जी जैसी जरूरी चीजों की दुकानें, माल ढुलाई और पेट्रोल पंप सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Delhi Band

दिल्ली बंद का आह्वान

दिल्ली में बाजार बंद का आह्वान

दिल्ली में बुधवार को प्रमुख थोक बाजारों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (डीएचएमए) ने बंद का आह्वान किया। जिसका समर्थन कंफेडेरशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रैडर्स (कैट), चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ), दिल्ली व्यापार महासंघ और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) जैसे प्रमुख कारोबारी संगठनों ने भी किया। इस बंद में गुरुवार को साउथ दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली समेत कई अन्य इलाकों के बाजार भी शामिल हो गए। बंद के साथ ही आज कई बाजारों में विरोध प्रदर्शन भी किया गया। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में व्यापारियों द्वारा बड़ा मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा सदर बाजार में भी विरोध प्रदर्शन होगा।

End of Feed