दिल्ली

Delhi Crime News: दिल्ली में बुजुर्ग महिला के कत्ल का खुलासा, यह निकला कातिल, अब पुलिस कर रही ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 09:28 PM IST

Delhi: बीती 29 जनवरी को एक 88 साल की बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हुई हत्या की गुत्थी को आखिर पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। जिसकी शिनाख्त बादल (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी बादल के पास सोने-चांदी के कुछ जेवरात सहित लूट की रकम में से साढ़े सात हजार रुपए बरामद किए हैं। पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली रहती थीं।

Image

दिल्ली पुलिस ने वृद्धा की हत्या के आरोप में एक को अरेस्ट किया (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वृद्धा शांति देवी की लूट करने के बाद हत्या कर दी गई थी
  • पुलिस ने एक आरोपी बादल को अरेस्ट किया है
  • घर से पति की यादें जुड़ी होने के कारण मृतका मकान में अकेली रहती थीं


Delhi: राजधानी दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में बीती 29 जनवरी को एक 88 साल की बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हुई हत्या की गुत्थी को आखिर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक वृद्धा शांति देवी की लूट करने के बाद हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। जिसकी शिनाख्त बादल (24) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का पिता इस वारदात का मुख्य किरदार है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चंद महीने पहले कमल अपने भांजे अशोक के साथ मृतका के घर में पुताई के लिए गया था। इस बीच इन्हें पता चला कि, वृद्ध महिला अपने घर में अकेली रहती हैं। इसके बाद इन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बादल के पास से सोने-चांदी के कुछ जेवरात सहित लूट की रकम में से साढ़े सात हजार रुपए बरामद किए हैं। वहीं मुख्य आरोपी कमल और उसका भांजा अशोक अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही है।

पति की यादें जुड़ी थीं इसलिए अकेले रहती थीं

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन के मुताबिक, 29 जनवरी की सुबह दयालपुर इलाके में महिला की हत्या की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर गई तो घर में शांति देवी का शव हाथ, पैर और मुंह बंधा हुआ मिला। जांच के दौरान पता चला कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद वृद्धा का मुंह दबाकर मर्डर किया था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर स्थानीय व जिले की अन्य टीमों को भी जांच में शामिल किया। इस बीच जानकारी मिली कि, पति की मौत के बाद महिला घर में अकेली रहती थीं। मृतका के 3 बेटे दिल्ली और फरीदाबाद में अपने परिवारों संग रहते हैं। घर से पति की यादें जुड़ी होने के कारण मृतका इस मकान में अकेली रहती थीं।

ऐसे आए पकड़ में

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वृद्धा के अकेले रहने का फायदा उठाया। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो 3 संदिग्ध लोग दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस संदिग्धों की तलाश में दिल्ली के रामा गार्डन, करावल नगर इलाके में पहुंची। वहां पर घर-घर जाकर जांच तो जानकारी मिली कि, इलाके में रहने वाले कमल, उसका बेटा बादल व अशोक कई दिनों से नदारद हैं। वहीं फुटेज की जांच में पता चला कि, वारदात वाले दिन तीनों की लोकेशन दयालपुर में मृतका के मकान के पास की मिली। आरोपियों का लगातार पीछा करने के बाद रामा गार्डन इलाके में एक आरोपी बादल पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article