Good News: दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी ! सुल्तानपुरी रेलवे ओवरब्रिज पर दिसंबर से कर सकेंगे आवागमन

Delhi Sultanpuri Overvbridge: 12 अक्टूबर 2017 को एमसीडी ने सुल्तानपुरी के पास 442 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने का वर्कऑर्डर जारी किया था। उस समय काम के पूरे होने की अवधि 22 महीने की बताई गई थी।

Delhi Sultanpuri Overvbridge: अगर आप दिल्‍ली में रहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, इसी साल दिसंबर माह तक सुल्तानपुरी रेलवे ओवरब्रिज शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एमसीडी इंजीनियरों ने बताया है कि, जिस स्थान से ओवरब्रिज होते हुए निकलेगा वहीं कुछ दुकानें बीच में आ रही हैं। ऐसे में उन लोगों ने अदालत में एक केस दाखिल किया है। यही कारण है कि, कई सालों से अंडरपास का भी काम रुका हुआ था। हालांकि, एक महीना पहले अंडरपास को शुरू कर दिया। निर्माण कार्य से जुड़े हुए एक अधिकारी ने बताया है कि, जिस हिस्से में दुकानें आ रही है उस हिस्से को छोड़कर फ्लाईओवर के बाकी बचे हुए आधे हिस्से को तैयार करके दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही कैरिजवे से गुजारा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा भारी वाहनों को मिलेगा।

​Delhi Sultanpuri Overvbridge, Sultanpuri Overbridge, Latest News, Municipal Corporation Delhi, Delhi News


ओवरब्रिज का काम। (सांकेतिक फोटो)

इन लोगों को मिलेगा आराम

बता दें कि, 12 अक्टूबर 2017 को एमसीडी ने सुल्तानपुरी के पास 442 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने का वर्कऑर्डर जारी किया था। उस समय काम के पूरे होने की अवधि 22 महीने की बताई गई थी। हालांकि, कोर्ट केस के अलावा कोरोना के संकट ने काम की रफ्तार रोक दी और अब इसे आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इसका बड़ा फायदा सुल्तानपुरी, किराड़ी, रोहिणी और नांगलोई समेत कई क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। इनके अलावा स्कूलों में पढ़ने वाले कई हजार ऐसे बच्चों को रा‍हत मिलेगी जो विद्यालय जाने के लिए रेलवे लाइन पार करके जाते थे।

End of Feed