दिल्ली

'भ्रष्टाचार के सागर हैं केजरीवाल, कट्टर ईमानदार नहीं बेशर्म हैं', ED के सामने पेश नहीं हुए तो BJP ने बोला हमला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 01:43 PM IST

Arvind Kejriwal: मीडिया को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा, 'केजरीवाल जब सत्ता में नहीं थे तो रोज किसी ने किसी नेता के बारे में खुलासा करते थे और उन पर गंभीर आरोप लगाते थे। केजरीवाल कहते थे कि उनके पास सबूत हैं। वह शीला दीक्षित, रॉबर्ट वाड्रा, लालू यादव के खिलाफ खुलासा करते थे।

Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने अरविंद केजरीवाल के पेश नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के सीएम पर गुरुवार को निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जांच एजेंसी के सामने पेश न होना अरविंद केजरीवाल के डर को दिखाता है। पात्रा ने कहा कि ईडी के सामने पेश न होकर केजरीवाल ने यह मान लिया है कि दिल्ली में हुए शराब घोटाले में उनका हाथ है। यह उनकी स्वीकृति को दिखाता है। पात्रा ने कहा कि 'खुद को कट्टर इमानदार बताने वाले केजरीवाल कट्टर बेशर्म हो गए हैं।'

'सवाल उठे तो भाग खड़े हुए केजरीवाल'

मीडिया को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा, 'केजरीवाल जब सत्ता में नहीं थे तो रोज किसी ने किसी नेता के बारे में खुलासा करते थे और उन पर गंभीर आरोप लगाते थे। केजरीवाल कहते थे कि उनके पास सबूत हैं। वह शीला दीक्षित, रॉबर्ट वाड्रा, लालू यादव के खिलाफ खुलासा करते थे। लेकिन इन दिनों वह कांग्रेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं। इनके साथ घमंडिया अलायंस बनाया हुआ है। आप पर जब सवाल खड़े हुए तो भाग गए। वह ईडी के सामने पेश नहीं होना चाहते।'

भ्रष्टाचार के सागर हैं केजरीवाल-पात्रा

पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के सागर हैं। भ्रष्टाचार की शुरुआत उन्हीं से हुई फिर यह मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह तक पहुंचा। जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होना एक तरह से उनके डर और उनकी गलती की स्वीकृति को दिखाता है। एक तरह से केजरीवाल ने मान लिया है कि दिल्ली के शराब घोटाले में उनका हाथ है।

केजरीवाल को नया समन जारी हो सकता है

केजरीवाल आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए और एजेंसी द्वारा अब उन्हें नया समन जारी करने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी को केजरीवाल से दो पन्नों का पत्र मिला है। केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। पत्र में उन्होंने जांच एजेंसी से ‘समन’वापस लेने को कहा है और इसे ‘अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं’बताया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी मुख्यमंत्री के जवाब की समीक्षा कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article