दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन हुआ शुरू, जानें कब होगा उद्घाटन

Delhi Dehradun Expressway Trail Run: दिल्ली-सहरानपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन रविवार रात 12 बजे से शुरू हो गया है। यह एक महीने पहले अक्टूबर में शुरू होना था। लेकिन ट्रांसमिशन लाइन की समस्या के चलते इसमें देरी हुई। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी आधे समय में तय की जा सकेगी।

Delhi Saharanpur Dehradun Expressway: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली-सहरानपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन रविवार रात से शुरू हो गया है। जिसके लिए गीता कॉलोनी से एक्सप्रसेवे के बैरिकेडिंग हटाए गए हैं। दिल्ली से देहरादून के बीच बने इस एक्सप्रेसवे के औपचारिक उद्घाटन की भी संभावना जल्द है। इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर करीब ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। साथ ही दिल्ली के लोगों को भी जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

delhi dehradun expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन (ANI)

ट्रायल रन में एक महीने की देरी

दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली में अक्षरधाम से शुरू होता है, जहां यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होता है। यह अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक बनाया गया है। जिसका ट्रायल रन अक्टूबर में शुरू होना था। लेकिन ट्रांसमिशन लाइन की समस्या की वजह से इसे 1 महीना आगे बढ़ा दिया गया। दरअसल एक्सप्रेसवे के बागपत और सहारनपुर वाले हिस्से में ट्रांसमिशन लाइन इसके ऊपर से गुजर रही थी। जिसे बंद करने से पूरे सहारनपुर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती। जिस कारण शटडाउन लेकर काम पूरा किया गया। रविवार रात 12 बजे इस एक्सप्रेसवे को ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया।

End of Feed