दिल्ली

Delhi News: घर में बिस्तर पर लेटी थी बुजुर्ग महिला, अचानक गेट तोड़कर घुसी कार; देखें डराने वाला Video

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर - 25 में सोमवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर अचानक घर का गेट तोड़कर अंदर घुस आई। कार करीब 15-20 फीट अंदर आकर बुजुर्ग महिला के बिस्तर के पास रुकी। गनीमत है कि महिला की जान बच गई। लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

Image

दिल्ली में घर में घुसी तेज रफ्तार कार

Delhi Accident News: दिल्ली सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। जहां एक तेज रफ्तार एसयूवी कार बेकाबू होकर सीधे घर के अंदर जा घुसी। इस हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान बाल-बाल बची। वह बिस्तर पर लेटी हुई थी, तभी कार मेन गेट तोड़ते हुए अंदर घुस आई और उनके ठीक बगल में रुक गई। हादसे के बाद कार का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

लोहे का गेट तोड़कर घुसी कार

यह घटना रोहिणी सेक्टर-25 में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अचानक बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। जिसके बाद घर के मेन गेट को टक्कर मारते हुए सीधा अंदर घुस गई। यह गेट लोहे से बना हुआ था, इसके बावजूद कार की जोरदार टक्कर से इसके परखच्चे उड़ गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी घर में करीब 15-20 फीट अंदर तक चली गई।

घर का सामान हुआ तहस-नहस

घर के अंदर करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बिस्तर पर लेटी हुई थी। तभी कार मेन गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस आई और ठीक उनके बगल में आकर रुक गई। जिसके कारण महिला की जान बच गई। लेकिन घर में रखा सामान तहस-नहस हो गया। जिससे महिला को भी हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि ड्राइवर नशे में या फिर तेज रफ्तार के साथ फोन पर बिजी होगा, जिस कारण उसका गाड़ी से नियंत्रण खो गया। पुलिस कार के नंबर के जरिए कार चालक की तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article