Delhi Road Accident: दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक मोटरसाइकिल को एसयूवी कार ने टक्कर मारी दी। जिसके बाद बाइक सवार गाड़ी के बोनट पर गिर गया और आरोपी ड्राइवर गाड़ी को लगातार भगाता रहा।
दिल्ली में सड़क हादसा
दो लोगों की मौत
करीब आधा किलोमीटर गाड़ी भगाने के बाद आरोपी ड्राइवर ने बाइक सवार को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाइक पर 2 लोग सवार थे जिसमें से एक मौके पर ही गिर गया और दूसरा गाड़ी के ऊपर उछल गया था जिसकी बाद मे मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के वक्त वह अपने परिवार के साथ था। उसकी महिंद्रा XUV500 कार को भी जब्त किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
