Delhi Blast: आतंकी उमर मोहम्मद था एक शू बॉम्बर! धमाके के लिए अपनाया ये तरीका...लाल किला ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा

आतंकी उमर मोहम्मद एक शू बॉम्बर हो सकता है। अमोनियम नाईटेट के साथ TATP एक्सपोजिसव का भी इस्तेमाल किया गया है। TATP के ट्रेसेस ब्लास्ट स्पॉट पर टायर और शूज से भी बरामद किए गए है। जैश के आतंकियों ने भारी तादात में TATP इक्क्ठा कर रखा था। बड़े धमाके की प्लानिंग के लिए इस बात की भी तस्दीक हुई है।

Delhi Blast Case Update: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा जैश के आतंकी उमर मोहम्मद पर हुआ है। लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जहां मामले की जांच चल रही थी, जिसमें अब सुरक्षा एजेंसियों के पुख्ता सूत्रों के हवाले से एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि आतंकी उमर मोहम्मद एक शू बॉम्बर हो सकता है।

delhi (4)

लाल किला ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा

शूट बॉम्बर का अर्थ?

सुरक्षा एजेंसियों को ब्लास्ट स्पॉट से उमर मोहम्मद की i20 कार में ड्राइविंग सीट के नीचे के राइट फ्रंट टायर से एक शूज बरामद हुआ है। इस शूज में एक मेटल जैसा सामान मिला है। अब तक जांच में जो सामने आया वो ये कि इसी मेटल की मदद से ब्लास्ट को अंजाम दिया गया है।

End of Feed