Delhi Ramleela: लाल किला की रामलीला में शामिल हुईं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, रावण दहन कार्यक्रम में लिया भाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 09:49 PM IST

Delhi Ramleela: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी मंगलवार को यहां लाल किले के निकट दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। वह नव श्री धार्मिक लीला कमेटी मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं।

Delhi Ramleela: दिल्ली समेत पूरे देश में मंगलवार को धूमधाम से दशहरा मनाया गया। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर सोनिया गांधी तक और राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी जहां दिल्ली के द्वारका में हो रहे रामलीला में शामिल हुए तो कांग्रेस नेता सोनिया गांधी लाल किले के पास हो रहे दशहरा उत्सव में शामिल हुईं।

End of Feed