Delhi Rain: प्रगति मैदान टनल में भरा पानी, वाहनों की आवाजाही बंद; राजधानी में ट्रैफिक की धीमी पड़ी चाल

Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं कई सड़के जलमग्न हो गई है। बारिश के कारण प्रगति मैदान टनल में भी पानी भर गया है, जिसके चलते टनल को बंद कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जलभराव के कारण प्रगति मैदान टनल बंद
  • दिल्ली की कई सड़कों पर जलजमाव
  • सड़कों पर पानी के कारण यातायात प्रभावित

Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश होने के कारण रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है। सड़कों पर पानी होने के कारण वाहनों की आवाजाही बहुत प्रभावित हो रही है। बारिश ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन इसके बाद लोगों को जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच प्रगति मैदान टनल को बंद करना पड़ा। पीटीआई द्वारा एक्स पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार प्रगति मैदान टनल में पानी भरा हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए यहां से वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। प्रगति मैदान टनल के साथ मथुरा रोड पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Delhi Rain Pragati Maidan Tunnel closed due to waterlogging

प्रगति मैदान टनल में भरा पानी, वाहनों की आवाजाही बंद

वजीराबाद पुल पर जलभराव

दिल्ली के प्रगति मैदान के बाद वजीराबाद पुल पर भी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। फिलहाल बारिश बंद है, लेकिन पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित है। वजीराबाद, नेहरू विहार एक्स रिंग और आस-पास के कई इलाकों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed