दिल्ली

दिल्ली प्रदूषण: ट्रैफिक कम करने के लिए सरकारी कार्यालयों के लिए अलग-अलग समय तय, सीएम आतिशी का ऐलान

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जिसके कारण चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण को शुक्रवार को लागू कर दिया गया।

Image

दिल्ली ट्रैफिक

Photo : PTI

Delhi Pollution: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के अधिक यातायात से निपटने और प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए शहर में सरकारी कार्यालयों में अलग-अलग समय पर कामकाज करने की घोषणा की। सीएम आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नए कार्यक्रम के तहत, दिल्ली नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक, केंद्र सरकार के कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक कामकाज करेंगे।

दिल्ली में ग्रैप-3 उपाय लागू किए गए

उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य व्यस्त समय के दौरान वाहनों की आवाजाही को कम करना है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) ने ग्रैप-3 उपाय लागू किए हैं क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में देश में सबसे खराब स्तर का प्रदूषण दर्ज किया गया है, जिसमें वायु गुणवत्ता लगातार दो दिनों तक गंभीर श्रेणी में रही। शुक्रवार को शहर की वायु गुणवत्ता 411 के एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में थी।

लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जिसके कारण चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तीसरे चरण को शुक्रवार को लागू कर दिया गया। ‘समीर’ ऐप के अनुसार, राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 411 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। इससे पहले लगातार 14 दिन तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। राजधानी में वायु गुणवत्ता के लगातार खराब होने के कारण प्राधिकारियों को प्रदूषण रोधी योजना के तीसरे चरण के तहत तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लागू करने पड़े।

दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रैप को वायु गुणवत्ता के चार चरणों में विभाजित किया गया है - चरण 1 खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के लिए जो 201 से 300 के बीच है। चरण 2 बहुत खराब एक्यूआई (301-400) के लिए, चरण 3 गंभीर एक्यूआई (401-450) के लिए और चरण 4 बेहद गंभीर एक्यूआई (450 से अधिक) के लिए होता है। ग्रैप के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में निर्माण गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसके तहत, एनसीआर से लगते राज्यों से आने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों के यहां आने पर प्रतिबंध है। केवल इलेक्ट्रिक वाहनों, सीएनजी वाहनों और बीएस-4 और डीजल बसें ही यहां प्रवेश कर सकती हैं। इसके साथ ही निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है। ग्रैप के तीसरे चरण के तहत पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई है और प्रमुख सड़कों पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article