दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सड़कों पर धुंध की चादर देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी आज सुबह काफी कम है । गुरुवार की सुबह लोग सड़कों पर अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। वही, मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति कम होने के बाद पॉल्यूशन का स्तर बढ़ेगा। इस बात की जानकारी दी गई थी।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण
AQI लेवल खतरनाक
दिल्ली के तमाम इलाकों में वायु गुणवत्ता एक बार फिर से बहुत खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई है। एनसीआर का AQI लेवल खतरनाक हो चला है। राजधानी के ज्यादातर इलाको का AQI 400 के पार पहुंच चुका है। सड़कों पर विजिबिलिटी आज बेहद कम है। राजधानी का AQI 393, नोएडा में 355, गाजियाबाद में 361, फरीदाबाद में 410 और गुरुग्राम 311 एक्यूआई लेवल दर्ज किया गया है।सांस लेना धुआं लेने जैसा
वहीं, यूपी से दिल्ली किसी काम से आए हर्षित गुप्ता कहते हैं कि मैं यूपी से आया हूं, दिल्ली में सांस लेना धुआं लेने जैसा लगता है। यहां की सरकार को यह देखना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। कुछ समाधान ढूंढने की जरूरत है। हम दूर-दूर से आ रहे हैं और अगर दिल्ली में यही स्थिति है तो हमारा स्वास्थ्य निश्चित रूप से खराब हो जाएगा।वहीं, शिवांग कहते हैं कि मैं एक एथलीट हूं, लेकिन मुझे इस प्रदूषण में सांस लेने में दिक्कत होती है। मैं बाहर ट्रेनिंग करता हूं और मुझे सांस लेने में दिक्कत होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
