दिल्ली

Delhi News: DDA की 'पहले आओ पहले पाओ' स्कीम लॉन्च, 32,000 फ्लैट बिक्री के लिए तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2023, 08:12 AM IST

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 'त्योहार विशेष आवासीय योजना 2023' शुरू करने की मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में 32,000 से ज्यादा फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

Image

डीडीए बेचेगा 32,000 से ज्यादा फ्लैट बिक्री

Photo : BCCL

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के निर्णय लेने वाले सर्वोच्च निकाय ने 'त्योहार विशेष आवासीय योजना 2023' शुरू करने की बुधवार को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में 32,000 से ज्यादा फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

द्वारका, लोक नायक पुरम और नरेला में मिलेंगे फ्लैट

उन्होंने बताया कि पहली बार 1,100 से अधिक लक्जरी फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। योजना शुरू करने का निर्णय उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया। सक्सेना डीडीए के अध्यक्ष भी हैं। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि ये फ्लैट द्वारका, लोक नायक पुरम और नरेला जैसे स्थानों पर हैं। भले ही लोगों के पास पहले से ही दिल्ली में कोई फ्लैट या प्लॉट हो तो भी वे डीडीए फ्लैट खरीद सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि फ्लैट की पेशकश ई-नीलामी और पहले आओ, पहले पाओ (एफसीएफएस) के आधार पर की जाएगी। डीडीए ने कहा कि योजना के तहत बिक्री के लिए पेश किए जाने वाले सभी फ्लैट नवनिर्मित हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article