नई दिल्ली के हाई प्रोफाइल और पब्लिक प्लेस से खोए हुए या चोरी हुए 76 मोबाइल किए लौटाए हैं। पुलिस का कहना है अब 300 और पर काम जारी है। पिछले एक महीने में पुलिस ने 76 ऐसे मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए हैं जो या तो चोरी हो गए थे या गुम हो गए थे। ये मोबाइल कुछ एक हफ्ते पहले खोए थे तो कुछ तीन साल पहले तक की रिपोर्ट में शामिल थे।
दिल्ली पुलिस
ऐसे बरामद किए मोबाइल
इन मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए पुलिस ने साइबर तकनीक और IMEI ट्रैकिंग का सहारा लिया। खास बात ये रही कि इस बार पारंपरिक तरीकों से हटकर नए और इनोवेटिव तरीकों का इस्तेमाल किया गया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल वापस लाए जा सके। फिलहाल पुलिस करीब 300 और ऐसे मोबाइलों पर काम कर रही है जिन्हें अगले एक महीने में उनके मालिकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन लोगों को उनका मोबाइल वापस मिला, उन्होंने बस एक सिंपल ‘लॉस्ट रिपोर्ट’ दर्ज कराई थी और पुलिस पर भरोसा जताया था। पुलिस ने भी इस भरोसे को कायम रखते हुए एक शानदार काम किया है।
दिल्ली दिल्ली जिले मे पुलिस ने ये सराहनीय काम किया। जिसमे कर्तव्य पथ थानाक्षेत्र से 38 गायब हुए फोन लौटाए तो वहीं तिलक मार्ग से 7, तुगलक रोड से 10, चाणक्यपुरी से 4, साउथ एवेन्यू से भी 4, कनॉट प्लेस , बाराखंबा, नॉर्थ एवेन्यू थाना इलाके से 3-3, मंदिर मार्ग से 2, पार्लियामेंट पुलिस थाना और साइबर थाने से 1-1 फोन शामिल है। पुलिस की इस पहल से एक बार फिर साबित हुआ है कि अगर सही तरीके और नीयत से काम किया जाए तो खोई हुई चीजें भी वापस मिल सकती हैं। साथ ही डीसीपी नई दिल्ली देवेश माहला ने लोगो से अपील की है कि कि लोग बिना हिचक के मोबाइल गुम होने या चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं और पुलिस पर भरोसा रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
