Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल होगी मैराथन, बंद रहेंगे ये रास्ते, बाहर जाने से पहले जरूर पढ़े ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से रविवार, 23 फरवरी को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन के चलते कई रास्तों पर यातायात बंद रहेगा। वहीं कई रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। घर से बाहर जाने से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में रविवार को एक मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवन के साथ स्वच्छ एवं हरित दिल्ली का संदेश देना है। रविवार यानी 23 फरवरी को आयोजित होने वाली इस मैराथन में करीब 8 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी शुरुआत सुबह 4 बजे ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी, जिसके चलते कई रास्तों पर 9:30 बजे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। जेएलएन से शुरू होकर मैराथन जेएलएन पर ही खत्म होगी। इसके लिए 21.1 किलोमीटर का रूट तय किया है, वहां से चक्कर लगाकर धावकों की वापसी जेएलएन स्टेडियम होगी। यानी कुल 42.2 किमी की मैराथन होगी।

Delhi Traffic Advisory

दिल्ली ट्रैफिक

मैराथन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहले की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें उन रास्तों के बारे में बताया गया है, जो मैराथन के दौरान बंद रहेंगे। साथ ही उन रास्तों की भी जानकारी दी गई है, जहां डायवर्सन का प्रयोग करते हुए आप अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं। आइए आपको रूट और डायवर्सन के बारे में बताएं -

End of Feed