Delhi Chalo Kisan Andolan: दिल्ली में 1 महीने के लिए धारा 144 लागू, जानें किन कामों पर लगा प्रतिबंध

Delhi Chalo Kisan Andolan: किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पूरी दिल्ली में धारा 144 लगा दी है। राष्ट्रीय राजधानी 12 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी।

Delhi Chalo Kisan Andolan: किसान एक बार फिर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही किसानों ने 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' मार्च का ऐलान किया था। इसके बाद से दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस जवानों की तैनाती कर रही है। किसानों के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली के कई बॉर्डर पर पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा शाम तक बॉर्डर को सील करने की तैयारी भी की जा रही है इसी बीच पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Delhi Police Commissioner Imposed 144 in Entire City

दिल्ली में धारा 144 लागू

दिल्ली में लागू हुई धारा 144

किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू करने की आदेश दिए हैं। किसानों के 'दिल्ली चलो' अभियान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ये बड़ा फैसला लिया है। धारा 144 लागू होने के बाद दिल्ली में एक स्थान पर अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। साथ ही शहर में अब किसी भी प्रकार का प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया नहीं जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लागू हुई धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

End of Feed