दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरे देखा गया है, जिसके चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन में भी देरी हुई है। दिल्ली में दिन के समय तापमान में वृद्धि को देखते हुए बसंत की शुरुआत होती दिख रही है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज फिर बदलने के अनुमान लगाए गए हैं। फिलहाल आज दिल्ली के मौसम के बारे में बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में कोहरा रहने की जानकारी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में मौसम बदलना शुरू होगा।
एनसीआर का मौसम
एनसीआर क्षेत्रों में भी सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई है। एनसीआर के तापमान की बात करें तो नोएडा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 9 से 10 के बीच है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मौसम के मिजाज बदलने शुरू हो गए हैं। शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री है। साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है और आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की आशंका है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
