दिल्ली

सावधान! दिल्ली में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, ठग गैंग का भंडाफोड़; पांच लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफश किया है जो निवेश के नाम पर लोगों को ठग रहा था। इस गिरोह ने एक शिकायतकर्ता से 19.27 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

दिल्ली पुलिस ने निवेश के नाम पर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस मामले में पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह गिरोह निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देता था। इसने एक शिकायतकर्ता से 19.27 लाख रुपये की ठगी की। अधिकारी ने बताया कि बाद में विभिन्न राज्यों में इस गिरोह से जुड़े ढ़ाई करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला।

मुनाफे का दिया लालच

यह मामला तब प्रकाश में आया जब साध नगर की एक शिकायतकर्ता ने 18 अक्टूबर को साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि खुद को प्रमुख विश्लेषक बताने वाली एक महिला ने जुलाई में निवेश कर लाभ कमाने में मागदर्शन की पेशकश की। शेयर बाजार के टिप्स और ऑनलाइन प्रशिक्षण से प्रभावित होकर पीड़ित ने एक एप्लिकेशन डाउनलोड किया और उसे निवेश पर 100 प्रतिशत से अधिक मुनाफा का लालच दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा, ‘‘शुरुआत में उसने एक लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन बाद में उसे एक फर्जी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 10 लाख रुपये का निवेश करने के लिए मजबूर किया गया। गिरोह ने इसी तरह उनसे 19.27 लाख रुपये ठग लिये।’’

पांच आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने लेनदेन के स्रोत का पता लगाया और पाया कि यह लेनदेन पंजाब के लुधियाना में एक निजी बैंक में हुआ था, जो एक आरोपी रवित कुमार (29) के स्वामित्व वाली एक फर्जी कंपनी के तहत पंजीकृत है। बाद में टीम ने लुधियाना से कुमार, स्वर्णप्रीत सिंह (34), मनप्रीत सिंह (42), संगरूर से जसपाल (24) और जम्मू से वंश गुप्ता (23) को गिरफ्तार किया।

विदेश से जुड़ा हुआ है नेटवर्क

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘धनराशि को दुबई सहित अंतरराष्ट्रीय खातों में अंतरित किया गया। पूछताछ में पता चला कि जसपाल सिंह और वंश गुप्ता ने दुबई के दो जालसाज अमनदीप सिंह और प्रबसिमरन सिंह के साथ मिलकर काम किया जो अभी भी फरार हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इन आरोपियों ने भारतीय लोगों को निशाना बनाकर ठगी करने के लिए कथित तौर पर चीनी नागरिकों के साथ हाथ मिलाया। आरोपियों की गिरफ्तारी से न केवल शिकायतकर्ता का मामला सुलझ गया है, बल्कि विभिन्न राज्यों की 68 शिकायतों से भी गिरोह का संबंध पाया गया है।’’

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article