दिल्ली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, वारदात को अंजाम वाले थे अपराधी; एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

मुठभेड़ स्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे, जिससे पहले ही दोनों को धर दबोच लिया गया। आज सुबह दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई और दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। यह घटना दिल्ली के ख्याला इलाके के नाला रोड की बताई जा रही है, जहां सुबह 8:30 के आसपास मुठभेड़ हुई।

दोनों के पैर में लगी गोली

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। डीसीपी के मुताबिक, दोनों बदमाश डिस्ट्रिक्ट में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

अपराधियों पर कई मामले दर्ज

बता दें कि दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों घायल बदमाश विकास और रमेश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश सुबह के समय इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन उससे पहले ही एनकाउंटर कर दोनों का दबोच लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article