Delhi Acid Attack: बवाना पुलिस के हत्थे चढ़े एसिड अटैक के तीन आरोपी, लव ट्रायंगल में दिया वारदात को अंजाम

Delhi Acid Attack: दिल्ली में कुछ दिन पहले 28 वर्षीय शख्स पर एसिड अटैक हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही केस की गुत्थी को भी सुलझा लिया है। आरोपी ने लव ट्रांयगल के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर तेजाब फेंका था।

Delhi Acid Attack: दिल्ली में प्यार की तकरार ने एक युवक की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। बवाना इलाके में हुए एसिड अटैक केस को पुलिस ने कुछ ही दिनों में सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक घटना के पीछे लव ट्रायंगल और बदले की भावना निकली। पुलिस ने आरोपियों के पास से मारुति सुजुकी XL6 गाड़ी भी बरामद कर ली है, इस गाड़ी का इस्तेमाल हमले में किया गया था।

Delhi Acid Attack

एसिड अटैक के आरोपी

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

8 जनवरी 2025 को बवाना पुलिस को सूचना मिली कि शिव शंकर वाली गली में रहने वाले 28 वर्षीय प्रकाश पर तेजाब फेंका गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला किया और वो गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए प्रकाश को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की। इस टीम ने इलाके में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी का पता चला, जिससे आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ।

End of Feed