दिल्ली में बदले की आग में जल रहे युवक ने पड़ोसी के घर में की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक युवक बदला लेने के लिए अपने पड़ोसी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि गायों के गोबर को लेकर बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन न लेने पर युवक ने उनके घर में चोरी की।

Delhi News: दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल पुलिस ने सागरपुर निवासी संदीप (25 वर्ष) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई 15,000 रुपए नकदी बरामद की गई। पूरी कार्रवाई 21 अगस्त, 2025 को श्री ए.के. की शिकायत पर दर्ज ई-एफआईआर (संख्या 80078003/2025, धारा 305/331(3) बीएनएस) के आधार पर की गई।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस ने चोरी करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

एक अधिकारी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर राम कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई बच्चू सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, अजय कुमार, कांस्टेबल महेश और सांवरिया शामिल थे। सहायक पुलिस आयुक्त विजय पाल तोमर के पर्यवेक्षण में टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और स्थानीय पूछताछ की। मुखबिरों की सूचना और फुटेज के आधार पर संदीप की पहचान हुई। 25 अगस्त को उसे सागरपुर से गिरफ्तार किया गया।

End of Feed