दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने साउथ-वेस्ट जिले में निवेश के नाम पर ठगी ऑनलाइन ठगी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपी इंटरनेशनल लेवल पर ठगों के साथ संपर्क में थे। पैसे का रूट ट्रेस न किया जा पाए इसके लिए उसे क्रिप्टो करेंसी में बदला जाता था।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों में फैले हुए थे। पुलिस की टीम ने इस बड़े इंटरनेशनल गैंग का भंडाफोड़ किया और बताया कि गैंग विदेशों में बैठे ठगों के साथ मिलकर काम कर रहा था और लोगों को ऑनलाइन निवेश (Investment) योजनाओं में फंसाकर करोड़ों रुपये ठग रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 5 सदस्य हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे चार राज्यों में सक्रिय थे।

Arrested

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

आरोपियों से भारी मात्रा में सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगू सिंह (राजस्थान), विक्रम (हरियाणा), मुकुल (पंजाब), अक्षय (हिमाचल), और हरी किशन (हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 9 चेक बुक, 3 रजिस्टर और 8 सिम कार्ड बरामद किए हैं। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि गैंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है और उन सभी बैंक खातों को खंगाल रही है जिनका उपयोग ठगी के पैसे को क्रिप्टो में बदलने के लिए किया गया था।

End of Feed