दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने किया वाहन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, छह नाबालिग समेत 16 गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने उत्तरी जिले में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत 6 नाबालिगों समेत 16 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलें और 12 स्कूटी बरामद की हैं।

Image

दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया (फोटो - कैनवा)

Delhi News: उत्तरी दिल्ली में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक हफ्ते का खास अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें छह नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिल और 12 स्कूटी बरामद की हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल चोरी के अलावा झपटमारी और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में किया जाता था।

कई गैंग का भंडाफोड़

पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी थानों को नियमित रूप से गश्त और वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान, पुलिस ने शास्त्री नगर और गंदा नाला के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास सक्रिय थे। इस गिरोह का सरगना राम तिवारी था, जो नाबालिगों से चोरी करवाता था और उन्हें प्रति वाहन 2,000 रुपये देता था। इसी तरह, कश्मीरी गेट पुलिस ने कुणाल शर्मा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा, जिसकी मदद से दो और वाहन बरामद हुए।

नशा और अपराध का गठजोड़

बुराड़ी थाना क्षेत्र में एक सरकारी अस्पताल से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में अंकुश और सूरज को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, नदीम और नीरज को भी चोरी के वाहनों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। इन वाहनों का इस्तेमाल वे झपटमारी और डकैती जैसी वारदातों में भी करते थे। पुलिस का यह अभियान इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article