दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 24 IPS और 14 दानिप्स अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल मे 24 आईपीएस अधिकारी और 14 दानिप्स अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसकी जानकारी उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा एक बयान जारी करके दी गई है।

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा रहा है। उपराज्यपाल कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (दानिप्स) के 14 अधिकारियों का तबादला किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न इकाइयों और रेंज में नए प्रभार सौंपे गए हैं।

Delhi News

दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल

24 IPS और 14 दानिप्स अधिकारियों का तबादला

इसके अनुसार डेविड लालरिंगसांगा (1995 बैच) को विशेष पुलिस आयुक्त, एसपीयूडब्ल्यूएसी और एसपीयूएनईआर - महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए विशेष पुलिस इकाई के रूप में तैनात किया गया है। आदेश के अनुसार धीरज कुमार (2004) दिल्ली पुलिस अकादमी के निदेशक (संयुक्त पुलिस आयुक्त) के रूप में काम करेंगे, जबकि राज कुमार सिंह (2004) को संयुक्त सीपी प्रावधान और रसद (पी एंड एल) नियुक्त किया गया है। विजय कुमार (2007) को दिल्ली पुलिस आवास निगम लिमिटेड (डीपीएचसीएल) के संयुक्त सीपी से संयुक्त सीपी पूर्वी रेंज में स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा, उमेश कुमार (2009) अब अतिरिक्त सीपी संरक्षा के रूप में काम करेंगे जबकि प्रतीक्षा गोदारा (2011) को अतिरिक्त सीपी विशेष प्रकोष्ठ से अतिरिक्त सीपी डीपीएचसीएल में स्थानांतरित किया गया है।

End of Feed