दिल्ली

दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 24 IPS और 14 दानिप्स अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल मे 24 आईपीएस अधिकारी और 14 दानिप्स अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसकी जानकारी उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा एक बयान जारी करके दी गई है।

Image

दिल्ली पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा रहा है। उपराज्यपाल कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (दानिप्स) के 14 अधिकारियों का तबादला किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न इकाइयों और रेंज में नए प्रभार सौंपे गए हैं।

24 IPS और 14 दानिप्स अधिकारियों का तबादला

इसके अनुसार डेविड लालरिंगसांगा (1995 बैच) को विशेष पुलिस आयुक्त, एसपीयूडब्ल्यूएसी और एसपीयूएनईआर - महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए विशेष पुलिस इकाई के रूप में तैनात किया गया है। आदेश के अनुसार धीरज कुमार (2004) दिल्ली पुलिस अकादमी के निदेशक (संयुक्त पुलिस आयुक्त) के रूप में काम करेंगे, जबकि राज कुमार सिंह (2004) को संयुक्त सीपी प्रावधान और रसद (पी एंड एल) नियुक्त किया गया है। विजय कुमार (2007) को दिल्ली पुलिस आवास निगम लिमिटेड (डीपीएचसीएल) के संयुक्त सीपी से संयुक्त सीपी पूर्वी रेंज में स्थानांतरित किया गया है। इनके अलावा, उमेश कुमार (2009) अब अतिरिक्त सीपी संरक्षा के रूप में काम करेंगे जबकि प्रतीक्षा गोदारा (2011) को अतिरिक्त सीपी विशेष प्रकोष्ठ से अतिरिक्त सीपी डीपीएचसीएल में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अनुसार जिला स्तर पर पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर क्षेत्र) निधिन वलसन (2012) को अब पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य बनाया गया है। राजीव रंजन (2012) को डीसीपी रोहिणी बनाया गया है। वी हरेश्वर स्वामी (2013) को डीसीपी 5वीं बटालियन डीएपी से बाहरी उत्तरी क्षेत्र का डीसीपी बनाया गया है। अमित गोयल (2014) को डीसीपी रोहिणी से डीसीपी (दक्षिण पूर्व) बनाया गया है, जबकि हेमंत तिवारी (2014) आईएफएसओ इकाई से डीसीपी दक्षिण पूर्व का पद संभालेंगे। रवि कुमार सिंह (2012) को दक्षिण पूर्व जिले से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में स्थानांतरित किया गया है, और शरद भास्कर दराडे (2013) को डीसीपी यातायात के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश के अनुसार संजीव कुमार यादव (2013) अब डीसीपी (अपराध) होंगे। कुशल पाल सिंह (2014) जो पहले यातायात में थे, अब डीसीपी मेट्रो होंगे।

महेश कुमार बरनवाल (2014) को डीसीपी 5वीं बटालियन डीएपी बनाया गया है, जबकि विष्णु कुमार (2019) अतिरिक्त डीसीपी रोहिणी को डीसीपी 6वीं बटालियन डीएपी के पद पर तैनात किया गया है। दानिप्स अधिकारियों में, विनीत कुमार (2004) को डीसीपी पी एंड एल से डीसीपी आईएफएसओ इकाई में स्थानांतरित किया गया है। लक्ष्मी कंवट (2009), अतिरिक्त डीसीपी (पश्चिम), को डीसीपी सुरक्षा नियुक्त किया गया है। सुबोध कुमार गोस्वामी (2010), डीसीपी 8वीं बटालियन डीएपी, अब डीसीपी यातायात हैं। दीपक यादव (2010), अतिरिक्त डीसीपी (बाहरी क्षेत्र) को डीसीपी पीएंडएल बनाया गया है।

छह आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article