दिल्ली

Delhi News: जाते-जाते कईयों की जिंदगी बचा गया अथर्व, माता-पिता के इस एक फैसले ने कर दिया कमाल

Delhi News: दिल्ली में इंग्लिश ऑनर्स की शिक्षा प्राप्त कर रहे अथर्व एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हाल ही में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया है, जिसके बाद अथर्व के माता-पिता ने उनके अंगों को दान करते हुए कई लोगों को नई जिंदगी दी है।

Image

माता-पिता के एक फैसले ने बचाई कई लोगों की जान

Delhi News: ऑर्गन डोनेशन के बारे में अक्सर आपने लोगों को बात करते हुए सुना होगा, लेकिन ऑर्गन डोनेशन के लिए आगे बहुत कम लोग आते हैं। ऐसे में दिल्ली के एक मात-पिता ने बड़ा फैसले लेते हुए कई लोगों को नई जिंदगी दी है। दिल्ली के इस परिवार ने अपने ब्रेन डेड बेटे को अलविदा करते हुए उसके अंगों को दान करने का फैसला लिया है। 18 वर्ष के इस युवक के अंगों से कई लोगों को नई जिंदगी मिली है।

ऑर्गन डोनेशन से लोगों को मिली नई जिंदगी

दिल्ली में बीए इंग्लिश ऑनर्स में पढ़ रहे अर्थव नाम के एक छात्र का 7 मार्च को एक्सीडेंट हो गया है। अथर्व को हेल्शकेयर अस्पताल, द्वारका में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। बेटे को इस हालत में देखते हुए परिवार भारी दुख में था। 12 मार्च को अस्पताल के डॉक्टरों ने अथर्व को ब्रेन डेड घोषित किया। इस दुख की घड़ी में अथर्व के परिवार के एक फैसले ने कई लोगों की जान बचाई है। माता-पिता ने ब्रेन डेड घोषित हुए अपने बेटे के अंगों को दान करने का फैसला लिया, जिससे कई लोगों को नई जिंदगी मिली है।

आकाश हेल्थकेयर न्यूरोसर्जन और स्पाइन सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट और हेड डॉ.नागेश चंद्रा ने बताया कि अथर्व की गंभीर हालत थी। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन अथर्व का ब्रेन डेड हो गया था। डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि अथर्व की मौसी ने उसके परिवार को ऑर्गन डोनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। बहुत सोचने और समझने के बाद अथर्व के माता-पिता ने अपने बेटे को अलविदा करते हुए उसके अंगों को दान करने का फैसला लिया। जानकारी के अनुसार, अथर्व के अंगों को NOTTO के जरिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। किसी को अथर्व का दिल मिला तो किसी को उनके फेफड़े मिले हैं। इस प्रकार अथर्व के माता-पिता के फैसले और अथर्व ने जाते हुए कई लोगों को नई जिंदगी दी।

डॉक्टरों ने अंगदान की आवश्यकता पर दिया जोर

आकाश हेल्थकेयर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशीष चौधरी ने अंगदान की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों को प्रोत्साहित किया। जानकारी के अनुसार, अंग दान करने वाले लोगों की संख्या कम है और प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इस स्थिति में कई लोगों का ट्रांसप्लांट नहीं हो पाता है। ऐसे में अथर्व के परिवार ने इस दुखद समय में हिम्मत दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया है। उनके इस फैसले को सभी डॉक्टरों ने सैल्यूट किया हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!