दिल्ली में 75 साल के बुजुर्ग की हत्या, घर में घुसकर चाकू से गोंदा; मामला दर्ज

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में घर में घुसकर एक 75 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेटे ने जब पिता को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Delhi Crime: दिल्ली में एक 75 साल के बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया गया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में घर के अंदर बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बुजुर्ग व्यक्ति का बेटा सुबह जब कमरे में आया तो उसने खून से लथपथ पिता को देखा। परिवार वालों ने पुलिस इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

delhi

दिल्ली में 75 साल के बुजुर्ग की हत्या

75 साल के बुजुर्ग की हत्या

End of Feed