Delhi NCR Weather: दिल्ली में इन दिनों गुलाबी ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है। जिसकी वजह से शहर में दृश्यता काफी कम हो गई है। आमतौर पर कुछ ही मीटर की दूरी पर दिखाई देने वाला अक्षरधाम मंदिर भी धुंध की चादर में पूरी तरह से ढका हुआ है। पालम हवाई अड्डे पर भी दृश्यता बेहद कम हो गई है, जो लगभग 100 मीटर से नीचे आ चुकी है। इस तरह के घने कोहरे ने दिल्लीवासियों की जिंदगी को प्रभावित किया है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।
फाइल फोटो।
दिल्ली में बढ़ सकती है ठंड
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि इस तरह की धुंध की स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। कोहरे के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ सकता है, जिससे लोगों की स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
ग्रेटर नोएडा में छाया कोहरा
इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा भी कोहरे की चपेट में आए। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई, जिस वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार थम गई, एनएच 91 पर इसका उदाहरण भी देखने को मिला है, जहां गाड़ी सामान्य स्पीड से कम स्पीड से चल रही है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 10 दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में आज हल्की धूप और हवाएं चलती रहेंगी। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिसंबर के अंत में मौसम में बदलाव हो सकते हैं और दिल्ली में इस साल अच्छी सर्दी पड़ सकती है। मौसम विभाग इस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
