Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बारिश के लिए रहें तैयार, AQI का बिगड़ा हाल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम में उतार चढ़ाव के बीच आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर आंशिक बारिश का अनुमान का जताया है।

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम में उतार चढ़ाव के बीच न्यूनतम पारा फरवरी के लिहाज से न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है, जिससे सर्दी का एहसास कायम है। फरवरी के आखिरी दिनों में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। वहीं, बादल छटने के बाद 1 मार्च से गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है। आइये जानते आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

Rain in Delhi NCR

दिल्ली में बारिश

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हो रहा कमजोर

स्काईमेट के मुताबिक, सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। क्योंकि पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगर, बारिश होती है तो आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने तो मिल सकता है। बादलों के जाने के बाद थोड़ी गर्मी के बढ़ने की संभावना है।

End of Feed