दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में मौसम हुआ बेईमान, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिली राहत

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में भारी बदला देखा गया है। शहर में तेज हवाओं और हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Image

Delhi-NCR में मौसम हुआ बेईमान

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। बीते दिनों हीटवेव के अलर्ट के बाद अब लोगों को इससे राहत मिली है। गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां तेज हवाओं के साथ दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है। बता दें कि यहां तापमान में 6 से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को बदले मौसम के बाद शुक्रवार को भी मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना जताई जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में आज का मौसम

गुरुवार के बाद आज शुक्रवार, 11 अप्रैल को दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी। यहां 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर के समय कई स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। वहीं रात के दौरान रुक-रुककर बारिश दर्ज की जाएगी। आने वाले दो से तीन दिन दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

गाजियाबाद और नोएडा में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को दोनों शहरों में तेज हवाएं चली थी। गाजियाबाद के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। मौसम की स्थिति के अनुसार, आज भी गाजियाबाद और नोएडा में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 20 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। शहर के तापमान की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का हाल

गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम की अजब-गजब चाल देखी जा रही है। भीषण गर्मी से राहत के लिए यहां भी तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने आज तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ यहां हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी हो सकती है। इस बीच तापमान की बात करें तो दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 और 27 डिग्री तक रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article