महाशिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में बरसेंगे मेघ, बारिश करेगी शिव का जलाभिषेक, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदलने लगी है। आज मौसम विभाग ने दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने महाशिवरात्रि यानी बुधवार 26, फरवरी को कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए खुद बारिश जो आ रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, 26 फरवरी से शहर के तापमान में बदलाव होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश के आसार 27 फरवरी से ही थे। लेकिन मौसमी गतिविधियां ऐसी बदली की आज भी राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा बना रहेगा।

Delhi Weather Today

महाशिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में बरसेंगे मेघ

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज महाशिवरात्रि के दिन राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे शहर के तापमान पर प्रभाव होगा। काले बादलों के बीच धूप खिली रहेगी। लेकिन सर्द हवाओं से धूप की गर्मी का असर कम महसूस होगा।

End of Feed