Delhi-NCR Weather (दिल्ली-एनसीआर का मौसम) 8 मई 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार दोपहर और शाम के दौरान पूरी दिल्ली में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में कमी आई। बताया जा रहा है कि देर रात भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। दिल्ली के साथ एनसीआर के कई हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई है, जिससे आज का मौसम भी खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मौसमी गतिविधियों को देखते हुए बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दिल्ली का मौसम आगामी दिनों में भी ऐसा ही बना रहेगा। इसका अर्थ यह है कि आने वाले दिनों में भी निवासियों को गर्मी से राहत रहेगी। चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी का एहसास नहीं होगा।
सुहावना हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह-सुबह हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी का नामोनिशान नहीं है। हवाओं और बारिश से गर्मी के असर पर रोक लग गई है। बादलों की आवाजाही में बीच हल्की धूप लोगों को अच्छी लग रही है। इस बीच बता दें कि दोपहर के समय हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली में रुक-रुककर कई स्थानों पर बारिश होगी।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम की चाल बदलने लगी है। कहीं तेज बारिश की संभावना है, तो वहीं किसी शहर में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो नोएडा और गाजियाबाद में आज तेज बारिश हो सकती है। इन दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक जाएगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस बीच दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दिल्ली में दो दिन होगी भारी बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 8 और 9 मई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज और धूल भरी हवाएं चलेंगी। बारिश और हवाओं से शहर का तापमान गिरेगा और मौसम ठंडा बना रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
